By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ: 16 अप्रैल से स्व-गणना, 1 मई से घर-घर सर्वे
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ: 16 अप्रैल से स्व-गणना, 1 मई से घर-घर सर्वे
छत्तीसगढ़भारत

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ: 16 अप्रैल से स्व-गणना, 1 मई से घर-घर सर्वे

LeadStory
Last updated: April 13, 2026 7:56 am
LeadStory
Published: April 13, 2026
Share
SHARE

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देते हुए राज्य में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों के लिए स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि 1 मई से 30 मई 2026 के बीच गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी संकलित करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जनगणना-2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी, जिसकी संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। यह व्यापक प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण के माध्यम से आवासीय स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे, जो द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार करेंगे।

जनगणना का संचालन जनगणना अधिनियम, 1948 तथा जनगणना नियम, 1990 के प्रावधानों के अंतर्गत किया जा रहा है। अधिनियम के तहत नागरिकों द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। यह जानकारी किसी भी प्रकार के कराधान, पुलिस अथवा जांच संबंधी कार्यों में उपयोग नहीं की जाएगी।

राज्य में इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए लगभग 62 हजार से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें गणनाकर्मी और पर्यवेक्षक शामिल हैं। सभी जिलों में प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी है, जिसे 24 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है, जबकि जिला एवं नगरीय स्तर पर आवश्यक नियुक्तियां पहले ही सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। डेटा संग्रहण मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें ऑफलाइन सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही वेब-आधारित पोर्टल के जरिए निगरानी एवं प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। स्व-गणना के लिए उपलब्ध पोर्टल 16 भाषाओं में सुलभ होगा, जहां नागरिकों द्वारा जानकारी दर्ज करने पर एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जिसे गणनाकर्मी को साझा करना आवश्यक होगा।

मकान सूचीकरण के दौरान आवास की स्थिति, निर्माण सामग्री, स्वामित्व, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, इंटरनेट सुविधा सहित विभिन्न सामाजिक-आर्थिक जानकारियां संकलित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त परिवार के पास उपलब्ध परिसंपत्तियों जैसे मोबाइल, वाहन, टेलीविजन आदि का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की नीतियों एवं विकास योजनाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं।

You Might Also Like

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार: 6 साल पुराने केस में रायपुर पुलिस ने पकड़ा, मारपीट-रंगदारी का केस भी पहले से है दर्ज
Cg News: फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार
छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट, सीड फंड से लेकर 100 करोड़ का कैपिटल फंड
Success Story: पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन, स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर
TAGGED:Cg news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगभारत

मुंगेली: अचानकमार टाइगर रिजर्व में तेंदुलकर परिवार, बैगा समुदाय से की मुलाकात

LeadStory
LeadStory
April 8, 2026
डैम की सैर बनी दहशत की रात: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो बनाकर 5 घंटे तक किया ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Fashionable Summer Accessories to Dress Up Your Travel Look
आज ‘ब्लड मून’ का इंतजार बेकार! छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायपुर में दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण
क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास: अब तक कोई भी होस्ट टीम नहीं जीत पाई टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?