By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: दिल्ली से रायपुर “OG माल” भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक करोड़ है प्रति किलो गांजे की कीमत
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > दिल्ली से रायपुर “OG माल” भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक करोड़ है प्रति किलो गांजे की कीमत
छत्तीसगढ़वारदात

दिल्ली से रायपुर “OG माल” भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक करोड़ है प्रति किलो गांजे की कीमत

LeadStory
Last updated: April 13, 2026 10:40 am
LeadStory
Published: April 13, 2026
Share
SHARE

रायपुर: राजधानी रायपुर में हाई-क्वालिटी ‘ओजी गांजा’ की सप्लाई करने वाले बड़े ड्रग नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दिल्ली निवासी मोहित पाल को गिरफ्तार किया गया है, जो कुरियर के जरिए रायपुर में नशीले पदार्थ भेजकर सप्लाई चेन चला रहा था।

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में विदेशी और महंगे किस्म के गांजे की सप्लाई हो रही है। जांच के दौरान पुलिस ने इस नेटवर्क को ट्रैक किया और पहले लोकल तस्कर को पकड़कर पूरे सिंडिकेट तक पहुंच बनाई।

मुखबिर की सूचना पर पहली गिरफ्तारी
सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में ओजी गांजा बेचा जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने शंकर नगर निवासी रितिक पसरिचा (26) को कटोरा तालाब इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से 110 ग्राम ओजी गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में रितिक ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के मोहित पाल से गांजा मंगवाता था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर मोहित पाल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

क्या है ‘ओजी गांजा’?
पुलिस के मुताबिक यह ‘ओजी ग्रेड’ (ओशियन ग्रोथ) गांजा है, जिसे हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया जाता है। इसमें मिट्टी का उपयोग नहीं होता, बल्कि पानी में पोषक तत्वों के सहारे इसे तैयार किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए प्रति किलो तक बताई जाती है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

You Might Also Like

दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
दो घूंट शराब के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव टंकी में छिपाया… फिर खाई बिरयानी और कंबल तानकर ली गहरी नींद, सॉल्व हुई मर्डर मिस्ट्री!
रायपुर में सड़क हादसा: लॉकिंग सिस्टम फेल होते ही पलटा धान से भरा ट्रक, नीचे दबी कार; सर्जरी कर घर लौट रहे दंपत्ति समेत 3 की दर्दनाक मौत
सफलता की कहानी: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल
TAGGED:Cg newscrime news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

World Health Day 2026: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

LeadStory
LeadStory
April 7, 2026
दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की
Nora Fatehi New Song Removed: सोशल मीडिया पर बवाल के बाद यूट्यूब से हटाया गया ‘सरके चुनर’
Fashionable Summer Accessories to Dress Up Your Travel Look
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?