By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: दर्द ठीक करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, हिमाचल से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, इंस्टा पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > दर्द ठीक करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, हिमाचल से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, इंस्टा पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी
छत्तीसगढ़वारदात

दर्द ठीक करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, हिमाचल से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, इंस्टा पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

LeadStory
Last updated: April 22, 2026 8:36 am
LeadStory
Published: April 22, 2026
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खुद को चमत्कारी बाबा बताकर महिलाओं और ग्रामीणों को झांसे में लेने वाले एक कथित ढोंगी बाबा को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इलाज और चमत्कार के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी को धर्मशाला से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। आरोपी कथित बाबा ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों की समस्याएं दूर करने और शरीर के दर्द का “चमत्कारी इलाज” करने का दावा करता था। इसी झांसे में आकर एक महिला उसकी बातों में फंस गई और बाद में उसके साथ अनाचार की घटना हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी बाबा क्षेत्र के एक गांव में पदयात्रा करते हुए पहुंचा था। वहां वह लोगों को धार्मिक बातें और चमत्कार दिखाकर प्रभावित कर रहा था।

पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा से मिलने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला का हाथ देखकर कहा कि उसके शरीर में गंभीर समस्या है, जिसे वह विशेष पूजा और इलाज से ठीक कर सकता है। आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर लिया और लगातार संपर्क में रहने लगा।

कुछ दिनों बाद आरोपी ने महिला को पामगढ़ के एक बाजार में बुलाया। वहां उसने उसे प्रसाद दिया और विश्वास में लेकर अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। महिला आरोपी के झांसे में आ गई और उसके साथ पहले बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची।

पीड़िता का आरोप है कि मैहर के एक होटल में आरोपी ने इलाज और पूजा-पाठ का बहाना बनाकर कई बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार महिला को डराता और बहलाता रहा। बाद में 1 अप्रैल को वह महिला को बिलासपुर छोड़कर फरार हो गया।

घर लौटने के बाद भी आरोपी महिला को फोन कर परेशान करता रहा। जब महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस से संपर्क किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निवेदिता पाल ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी के हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पामगढ़ पुलिस की टीम वहां पहुंची और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक सूरज सिंह पाटले और नवनी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के चमत्कार, तंत्र-मंत्र या झूठे इलाज के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि इस तरह के अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

You Might Also Like

एकता और सम्मान का संगम: उत्कल मित्र मंडल की बहनों का भव्य सम्मान
रायपुर में IAF के विंग कमांडर की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले विपुल यादव
पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को किया फोन, स्वास्थ्य की ली जानकारी
रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद में पाइपलाइन गैस व सीएनजी नेटवर्क की शुरुआत, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक अधोसंरचना की ओर बड़ा कदम
Success Story: पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन, स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
TAGGED:Cg newscrime news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारत

डॉक्टर से बने UPSC टॉपर: अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1

LeadStory
LeadStory
March 6, 2026
मुख्यधारा की ओर बढ़ा विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात
केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिले 15.70 करोड़ रुपए: आपदा प्रभावित राज्यों के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त सहायता मंजूर
मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
Cg News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?