By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा
छत्तीसगढ़वारदात

डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा

LeadStory
Last updated: March 16, 2026 12:15 pm
LeadStory
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में डांस टीचर की हत्या के मामले में पुलिस ने 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र को 56 दिनों बाद हिरासत में लिया है। आरोपी को बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27) के रूप में हुई है, जो पेशे से डांस टीचर था और विभिन्न निजी स्कूलों में कथक सिखाने जाता था। जांच में सामने आया कि लगभग तीन महीने पहले उसकी मुलाकात 16 वर्षीय छात्र से हुई थी। दोनों के बीच शुरुआत में सहमति से संबंध बने, लेकिन बाद में छात्र ने अननेचुरल सेक्स करने से मना किया और इससे दूरी बनाने की कोशिश की।

पुलिस का दावा है कि टीचर द्वारा बार-बार दबाव बनाए जाने और कथित रूप से बात सार्वजनिक करने की धमकी दिए जाने से छात्र मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई।

व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया, सुनसान जगह पर वारदात
जांच में सामने आया कि 17 जनवरी 2026 को छात्र ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए डांस टीचर को मिलने के लिए बुलाया। वह पहले से ही अपने साथ चाकू लेकर आया था। दोनों स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे एक सुनसान सड़क पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर पहुंचने के बाद छात्र ने चाकू से टीचर का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन नदी में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। उसी रात पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी।

जांच में 5 हजार मोबाइल नंबर और 500 CCTV खंगाले
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसके अलावा मृतक के परिचितों, दोस्तों और आसपास के लोगों सहित 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई।

पुलिस ने 40–50 संदिग्धों से भी पूछताछ की और मृतक के सोशल मीडिया अकाउंट्स की गतिविधियों की भी जांच की। इसी दौरान पुलिस को वह युवक मिला जिसने डांस टीचर और नाबालिग छात्र की मुलाकात कराई थी, जिससे जांच को अहम सुराग मिला।

हत्या के बाद पैतृक गांव में छिपा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव सारंगढ़-बिलाईगढ़ में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई, जबकि खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए जिन्हें उसने गांव में छिपाकर रखा था।

नदी से बरामद हुआ मोबाइल, सीन कराया गया रिक्रिएट
पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया। उसकी निशानदेही पर नदी से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया, जिसे आरोपी ने वारदात के बाद फेंक दिया था।

मोबाइल सर्च हिस्ट्री में मिले कई संदिग्ध सर्च
जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री भी जांची गई। इसमें अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचने के उपाय, मनोविज्ञान, साइकॉलोजिकल थ्रिलर, मानसिक तनाव, सेल्फ-हार्म और अन्य विषयों से जुड़े कई इंटरनेट सर्च पाए गए।

You Might Also Like

Accident: NH-43 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर
Rajim Kumbh: 9000 फीट पर गूंजा राजिम कुंभ का संदेश, बर्फीली वादियों में खेमराज ने लहराया तिरंगा
CG Weather: छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, अगले चार दिन गर्मी में होगी बढ़ोतरी; फिलहाल बारिश के आसार नहीं
Cg News : व्यक्तिगत दुर्घटना पर 1.25 करोड़ रूपए का बीमा कवर, हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़ रूपए, बिटिया की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी लाभ
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल
TAGGED:Cg newscrime newsKawardha News
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़वारदात

आरोपों से घिरे IPS, सरकार का सख्त एक्शन… आखिर क्यों सस्पेंड हुए रतन लाल डांगी?

LeadStory
LeadStory
March 26, 2026
मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाया रंगोत्सव
Benefits of Yoga: 10 Ways Your Practice Can Improve Your Life
NHAI ने छत्तीसगढ़ में ₹3,147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया; रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिलेगी नई गति
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विकास पर हुई चर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?