By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > आस्था > Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन
आस्था

Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन

LeadStory
Last updated: February 5, 2026 1:01 am
LeadStory
Published: February 5, 2026
Share
SHARE
Horosecope 5 February 2026 : आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक भागदौड़ भरा रह सकता है। आप अपने मुख्य कामों के साथ-साथ इधर-उधर के कार्यों में भी उलझे रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि, आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करें। किसी सरकारी काम को लेकर आज बिल्कुल भी ढील न बरतें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में आप किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह-मशविरा कर सकते हैं, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। परिवार के बीच आपकी दी गई सलाह सबके काम आएगी और आपको सम्मान भी मिलेगा। छोटे बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में समय बिताने से आपका मन हल्का होगा और मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

वृषभ राशि-आज आपके चारों ओर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहेगा। लगातार कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ध्यान रखें कि बेवजह किसी विवाद या झगड़े में न उलझें, अन्यथा मामला कानूनी स्तर तक भी पहुंच सकता है। परिवार में यदि कुछ समय से खटपट चल रही थी, तो आज वह दूर होती दिखेगी और आपसी एकजुटता फिर से मजबूत होगी। रक्त संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। आज आपको यह भी समझना होगा कि अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद पर भरोसा करना ज्यादा लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि-आज का दिन नए घर, मकान या संपत्ति की खरीदारी के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत और लगन आपको एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में सफल होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता जी से किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए वाणी में संयम रखें। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आज आपसे मेल-मिलाप के लिए आ सकता है, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी।
कर्क राशि-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का आज आपको पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी। संतान शिक्षा के उद्देश्य से कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती है।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ खास कर दिखाने का है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। यदि आपका कोई काम धन की वजह से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। पिता जी से यदि कोई सलाह मिले, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगी।
कन्या राशि-आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे उत्साह का माहौल बनेगा। हालांकि, सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खान-पान और आराम पर विशेष ध्यान दें। बावजूद इसके, आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा। व्यवसाय पहले की तुलना में बेहतर चलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में पछतावा हो सकता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदारी होगी। यदि आपके मन में कोई खास इच्छा थी, तो उसके पूरे होने की संभावना आज बन रही है। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। व्यवसाय में किसी बड़ी डील को लेकर आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। संतान आपके कुछ मनमाने व्यवहार से थोड़ा असहज महसूस कर सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। घर के रिनोवेशन या साज-सज्जा का काम आज शुरू हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सतर्क रहें। आपके शौक और ऐशो-आराम से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी होगी और मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। अपने आसपास के लोगों से थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुंदर सा उपहार मिल सकता है, जिससे मन खुश हो जाएगा। ईश्वर की भक्ति में आपका मन खूब लगेगा और जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। कहीं पिकनिक या घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।
मकर राशि-आज का दिन कुछ नया करने की प्रेरणा लेकर आएगा। अपने कामों को लेकर आप सख्ती दिखाएंगे, जिससे वे समय पर पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर बंटवारे की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि-आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, लेकिन बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करनी होगी, तभी वे समय पर सुलझते नजर आएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने की सलाह दे रहा है, क्योंकि मन बार-बार इधर-उधर भटक सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए आपको कोई सम्मान या पुरस्कार भी मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

You Might Also Like

Mahashivratri : शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं? जानिए महापर्व की सही पूजा-विधि और निषेध
Horoscope : धनु को परिवार के किसी सदस्य से गुड न्यूज मिल सकती है, मिथुन राशि के व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे
Horoscope 08 February 2026 : वृषभ के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है आज का दिन, मिथुन आज अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने वाले हैं
Horoscope 2 February : कन्या के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, वृषभ की कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी
Horoscope 4 February 2026 : वृषभ के लिए नए अवसरों का दिन और मिथुन राशि वाले अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे
TAGGED:आज का राशिफलराशिफल
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Cg News: रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

LeadStory
LeadStory
February 13, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर समाज से की मुलाकात, परंपराओं और संस्कृति को सहेजने का दिया संदेश
चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की
Breaking: CBI की बड़ी कार्रवाई, 30 साल से फरार बैंक घोटाले का आरोपी अनंत तांबिटकर मुंबई से गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?