By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने रचा इतिहास
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगभारत

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने रचा इतिहास

LeadStory
Last updated: March 16, 2026 2:35 pm
LeadStory
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। एक ही दिन में हजारों जोड़ों के विवाह के साथ यह आयोजन सामाजिक एकता और जनकल्याण की मिसाल बन गया।

यह भव्य समारोह 10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में पूरे प्रदेश से 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें से 1,316 जोड़ों का विवाह रायपुर में प्रत्यक्ष रूप से संपन्न हुआ, जबकि बाकी जोड़े प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्चुअल माध्यम से इस समारोह से जुड़े।

सभी धर्मों के जोड़ों ने रचाई शादी
इस सामूहिक विवाह समारोह की सबसे बड़ी खासियत इसकी सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता रही। आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध समेत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न किए। इससे यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का उत्सव बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा— योजना से हजारों परिवारों को मिला सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान, विश्वास और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन गई है। उन्होंने कहा कि पहले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह बड़ी चिंता का विषय होता था, लेकिन इस योजना ने हजारों परिवारों की चिंता दूर कर उनके जीवन में खुशियां लाई हैं।

योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

योजना की शुरुआत डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में की गई थी। वर्तमान सरकार इस योजना को और व्यापक बनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान
एक ही दिन में हजारों जोड़ों के विवाह का यह आयोजन सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन का प्रतीक बन गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को सामाजिक कल्याण और जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।

You Might Also Like

CG बिग ब्रेकिंग: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 14 FIR के बीच मिली जमानत
विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश: व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सांसद पांडेय ने मरीज के ईलाज के लिए दिलाई तीन लाख की वित्तीय सहायता
दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
बस्तर में नक्सलियों पर बड़ी चोट: 108 कैडरों का आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश और 1 किलो सोना बरामद; AK-47 समेत 101 घातक हथियार जब्त
TAGGED:Cg newscm vishnu deo sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हेल्थ

Gout Drug Could Show Promise in Fighting COVID-19

LeadStory
LeadStory
August 1, 2021
खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बता कर निजी अस्पतालों से कर रहा था वसूली, स्वास्थ्य सचिव ने कमिश्नर को पत्र लिखकर की शिकायत
Horoscope 12 Febraury 2026 : वृषभ की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, मेष के घर किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा आदेश: सरकारी कर्मचारियों को राजनीति से दूर रहने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Horoscope 6 February : मीन को एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी, कर्क के सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?