By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, NH-30 को 4-लेन करने का किया आग्रह
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, NH-30 को 4-लेन करने का किया आग्रह
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगभारत

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, NH-30 को 4-लेन करने का किया आग्रह

LeadStory
Last updated: March 2, 2026 5:13 am
LeadStory
Published: March 2, 2026
Share
SHARE

रायपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने और कवर्धा बायपास (4L+PS) निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विजय शर्मा ने बताया कि हाल ही में एनएच-30 के जबलपुर से मंडला और चिल्फी तक लगभग 160 किलोमीटर के सेक्शन को 4-लेन में विकसित करने की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा और कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक मार्ग 10 मीटर चौड़ी 2-लेन सड़क के रूप में निर्मित है। इस मार्ग पर व्यावसायिक एवं भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है।

उन्होंने कहा कि जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन के 4-लेन बनने के बाद यातायात का दबाव आगे के 2-लेन सेक्शन पर और बढ़ेगा। ऐसे में लोक सुरक्षा और यातायात की सुगमता के लिए धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा (रायपुर) तक पूरे मार्ग को 4-लेन में उन्नत करना आवश्यक हो गया है।

जबलपुर से रायपुर के बीच एनएच-30 पर जिला कबीरधाम मुख्यालय कवर्धा स्थित है। यह अंतर्राज्यीय मार्ग व्यावसायिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कवर्धा बायपास (4 लेन विद पेव्ड शोल्डर) के निर्माण की मांग भी रखी। उनका कहना है कि बायपास बनने से शहर के भीतर दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।

नागपुर से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में विजय शर्मा ने बताया कि सिमगा से रायपुर और धवईपानी से जबलपुर तक 4-लेन निर्माण के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं, लेकिन धवईपानी से सिमगा तक का हिस्सा शेष था। इस महत्वपूर्ण खंड को भी 4-लेन में विकसित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया, जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार कर शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया।

विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से जबलपुर से रायपुर तक आम जनता को निर्बाध 4-लेन मार्ग की सुविधा मिल सकेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

You Might Also Like

पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या: प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर मार डाला, पति समेत 4 गिरफ्तार
दर्द ठीक करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, हिमाचल से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, इंस्टा पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी
जानिए कौन हैं सांसद संदीप पाठक ? जिनका छत्तीसगढ़ से गहरा कनेक्शन, अब राघव चड्ढा के साथ BJP में हुए शामिल
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
TAGGED:Cg newsDCM Vijay SharmaNitin Gadkari
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

AUS vs ZIM Today Match Highlights: टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू

LeadStory
LeadStory
February 13, 2026
छत्तीसगढ़ की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
CGPSC में सख्ती पर विवाद: परीक्षा केंद्रों में आस्तीन पर चली कैंची, कई अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौटे, परिजनों में आक्रोश
पीएम किसान उत्सव आज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों के खातों में भेजेंगे 498.83 करोड़ रुपए
Medicaid Expansion Improves Hypertension and Diabetes Control
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?