By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: खरोरा स्थित वचन डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रबंधन विद्यार्थियों ने सीखी दुग्ध उत्पादन से मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > खरोरा स्थित वचन डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रबंधन विद्यार्थियों ने सीखी दुग्ध उत्पादन से मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़

खरोरा स्थित वचन डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रबंधन विद्यार्थियों ने सीखी दुग्ध उत्पादन से मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया

LeadStory
Last updated: February 26, 2026 6:39 am
LeadStory
Published: February 26, 2026
Share
SHARE

रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के एमबीए (एचआरडी) एवं बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण 23 फरवरी 2026 को खरोरा स्थित वचन दुग्ध फैक्ट्री में कराया गया। यह भ्रमण कुलपति प्रो. मनोज दयाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों ने सारदा डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड की वचन दुग्ध फैक्ट्री का दौरा कर दुग्ध उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से समझा। फैक्ट्री इंचार्ज कृपा शंकर यादव ने पाश्चराइज्ड मिल्क, फ्लेवर मिल्क, बटर मिल्क, दही और घी जैसे विभिन्न उत्पादों के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसानों से बीएमसी सेंटरों के माध्यम से दूध संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बाजार में सप्लाई तक की पूरी श्रृंखला किस प्रकार संचालित की जाती है। विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर फैक्ट्री के एचआर संजय लाल, डॉ. जितेन्द्र मौर्या तथा विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एस.के. पंडा उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को समझते हुए अपने प्रबंधन ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You Might Also Like

स्कूल में नशे की हालत में पहुँचा शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – धरसींवा में बोले मुख्यमंत्री साय
आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘न्योता भोज’ अभियान बना जनभागीदारी का मजबूत माध्यम, 1.83 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला लाभ
छत्तीसगढ़ में ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ शुरू, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को ₹757 करोड़ से अधिक की राहत
कोंडागांव में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, तोड़फोड़ और फोर्स पर गुलेल से पथराव; हालात तनावपूर्ण
TAGGED:KTUKtujmVachan
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

Fashionable Summer Accessories to Dress Up Your Travel Look

LeadStory
LeadStory
August 27, 2021
मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
Master MG300 Wireless Gaming Headset Review
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर जारी किया जाएगा भर्ती का विज्ञापन, हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर
संसद में पीएम मोदी ने कहा – बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?