By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: जशपुर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, कई घायल
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > बिग ब्रेकिंग > जशपुर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, कई घायल
बिग ब्रेकिंगवारदात

जशपुर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, कई घायल

LeadStory
Last updated: March 6, 2026 7:23 am
LeadStory
Published: March 6, 2026
Share
SHARE

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बस क्षेत्रीय मार्ग पर यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे से लगे ग्राम हल्दीमुंडा से लगभग 1 किलोमीटर के अंदर गोडअंबा के पास घटी है। अनमोल बस आज सवेरे लगभग 9:00 बजे के आसपास सवारियों को लेकर कुरडेग से कुनकुरी आ रही थी इसी बीच गोडअंबा के पास एक निर्माणाधीन मकान में बस घुस गई और पलट गई। कुनकुरी एसडीएम नंदजी पांडे ने मोबाइल से चर्चा के दौरान बताया कि 108 वाहन मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को 108 वाहन में कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिया है और 108 एंबुलेस रवाना किया गया। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सीएम हाउस बगिया के निर्देश पर तीन एंबुलेंस लगाया गया है ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

You Might Also Like

Video: रायपुर में बड़ा हादसा टला: सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप पर लाइटर से लगा दी आग
धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी
पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़े की खबर पर प्रशासन का जवाब, अखबार के आरोपों को बताया तथ्यहीन
सचिन तेंदुलकर के बस्तर दौरे से खेल क्रांति की नई शुरुआत, युवाओं को मिला बड़ा प्रेरणा संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Success Story: पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन, स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
TAGGED:Cg newsJashpur newsRoad accident
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बने अधिकारियों ने की मुलाकात

LeadStory
LeadStory
February 23, 2026
एशियाई खेलों पर नजर: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमक रहीं तीरंदाज कोमालिका बारी
Bollywood : रणवीर सिंह की दहाड़ के साथ रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का टीजर, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी
How to Take the Perfect Instagram Selfie: Dos & Don’ts
जनविश्वास बिल को बीजेपी ने बताया गेम चेंजर, विपक्ष ने उठाए सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?