By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: मुंबई में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का शुभारंभ, 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाया जाएगा….पढ़िए मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > बिग ब्रेकिंग > मुंबई में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का शुभारंभ, 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाया जाएगा….पढ़िए मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा
बिग ब्रेकिंगभारत

मुंबई में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का शुभारंभ, 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाया जाएगा….पढ़िए मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा

LeadStory
Last updated: February 18, 2026 6:56 am
LeadStory
Published: February 18, 2026
Share
SHARE

मुंबई: PM Narendra Modi ने मुंबई में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2026 को दोनों देश मिलकर ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस आज दुनिया के दो बड़े इनोवेशन हब के रूप में उभर रहे हैं। दोनों देशों के रिश्ते केवल तकनीकी सहयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि 2026 का यह विशेष वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नवाचार के क्षेत्र में नेतृत्व और प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने इनोवेशन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। वर्ष 2014 में जहां भारत में केवल चार यूनिकॉर्न थे, वहीं आज 120 से अधिक यूनिकॉर्न कार्यरत हैं, जिनकी कुल वैल्यू 350 बिलियन डॉलर से अधिक है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्कूलों से लेकर उद्योगों तक इनोवेशन के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। अटल टिंकरिंग लैब्स, मेंटरशिप, स्कॉलरशिप और स्टार्टअप कैपिटल जैसी पहलों ने युवाओं को नई दिशा दी है। आगामी 24 फरवरी को अटल इनोवेशन मिशन अपने 10 वर्ष पूरे करेगा, और आज यह दुनिया के सबसे बड़े ग्रासरूट्स इनोवेशन मिशन में शामिल हो चुका है। देशभर में 10,000 से अधिक टिंकरिंग लैब्स एक करोड़ से ज्यादा छात्रों को नवाचार से जोड़ रही हैं।

बजट में इनोवेशन को विशेष प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इनोवेशन को इंजन के रूप में मजबूत किया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में एआई, क्वांटम टेक्नोलॉजी, बायोटेक, सेमीकंडक्टर और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मिशन मोड पर काम करने की घोषणा की गई है। साथ ही 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत महिला-नेतृत्व वाले अनुसंधान और नवाचार का उज्ज्वल उदाहरण बन रहा है। आज लगभग 50 प्रतिशत स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला निदेशक हैं और बड़ी संख्या में छात्राएं STEM क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।

भारत-फ्रांस साझेदारी को नई गति
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत की गति और पैमाना फ्रांस की तकनीकी क्षमता से जुड़ता है, तो वैश्विक स्तर पर नए अवसर पैदा होते हैं। फ्रांस ने वर्ष 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों का स्वागत करने का लक्ष्य रखा है, जो दोनों देशों के बीच युवा प्रतिभाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करेगा।

उन्होंने घोषणा की कि जून 2026 में फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत के बेहतरीन टेक स्टार्टअप्स को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। ये स्टार्टअप स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा जैसे वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशकों, उद्योग जगत और विश्वविद्यालयों से आह्वान किया कि वे भारत के साथ मिलकर ऐसा भविष्य गढ़ें, जहां तकनीक मानवता की सेवा करे और प्रगति समावेशी हो।

You Might Also Like

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत रविवार को आएंगे रायपुर, एचएनएलयू के 9वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
खेल अधोसंरचना और अवसरों के विस्तार पर जोर, मुख्यमंत्री साय से कपिल देव की मुलाकात
Share Market Today : ट्रंप की टैरिफ राहत से भारतीय शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 2500 और निफ्टी 700 अंक उछला
दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी
Breaking: CBI की बड़ी कार्रवाई, 30 साल से फरार बैंक घोटाले का आरोपी अनंत तांबिटकर मुंबई से गिरफ्तार
TAGGED:India-Francepm modiPM Narendra Modi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

National Day Rally Sacrifice, Effort Needed to Preserve Harmony

LeadStory
LeadStory
August 28, 2021
केन्द्रीय गृह अमित शाह ने रायपुर में Chhattisgarh @ 25: Shifting the Lens पुस्तक पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव को संबोधित किया
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : निजी स्कूलों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार देना होगा वेतन, शिक्षिका के परिवार को मिलेगा बकाया
Employment : बिना परीक्षा इंडियन बैंक में क्लर्क बनने का मौका, स्पोर्ट्स कोटा भर्ती जारी — ऐसे करें अप्लाई
युवा संगम (छठा चरण) के लिए 2 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 18–30 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?