By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास: अब तक कोई भी होस्ट टीम नहीं जीत पाई टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > भारत > क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास: अब तक कोई भी होस्ट टीम नहीं जीत पाई टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब
भारत

क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास: अब तक कोई भी होस्ट टीम नहीं जीत पाई टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब

LeadStory
Last updated: February 9, 2026 10:19 am
LeadStory
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

टी-20 वर्ल्ड कप का मौजूदा संस्करण 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट के शुरुआती दो दिनों में भले ही कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला हो, लेकिन नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका जैसी एसोसिएट टीमों ने अपने जुझारू प्रदर्शन से सभी का ध्यान जरूर खींचा है। अमेरिका ने अपने मुकाबले में मेजबान भारत को कड़ी चुनौती देकर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं।

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो यह साफ होता है कि यह फॉर्मेट मेजबान टीमों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। अब तक खेले गए 9 टी-20 वर्ल्ड कप में एक भी बार होस्ट नेशन खिताब नहीं जीत सका है। श्रीलंका 2012 में फाइनल तक पहुंचने वाली इकलौती मेजबान टीम रही है, जबकि भारत 2016 में सेमीफाइनल तक पहुंच पाया था। दोनों ही टीमों को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था।

2007 में साउथ अफ्रीका की मेजबानी में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया। मेजबान टीम ने ग्रुप स्टेज में अच्छी शुरुआत की, लेकिन सुपर-8 में भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत ने आगे चलकर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया।

2009 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए टूर्नामेंट में होम टीम को पहले ही मैच में नीदरलैंड से हार झेलनी पड़ी। हालांकि इंग्लैंड सुपर-8 तक पहुंचा, लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। पाकिस्तान ने खिताब जीता।

2010 में वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में होम टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी। 2012 में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

2014 में बांग्लादेश पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का मेजबान बना, लेकिन सुपर-10 चरण में एक भी मैच नहीं जीत सका। 2016 में भारत ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को बाहर कर दिया और बाद में खिताब भी जीत लिया।

2021 में भारत होस्ट नेशन था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट यूएई में खेला गया। भारत शुरुआती दो मुकाबले हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। 2022 में ऑस्ट्रेलिया को भी घरेलू मैदान पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिला और टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी।

2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट खेला गया, लेकिन वेस्टइंडीज सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सका।

अब एक बार फिर भारत और श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार टीम इंडिया इतिहास रचेगी या फिर होस्ट टीमों का यह सिलसिला जारी रहेगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस सवाल के जवाब पर टिकी हैं।

You Might Also Like

Share Market Today : ट्रंप की टैरिफ राहत से भारतीय शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 2500 और निफ्टी 700 अंक उछला
संसद में पीएम मोदी ने कहा – बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है
पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को किया फोन, स्वास्थ्य की ली जानकारी
Rajim Kumbh: 9000 फीट पर गूंजा राजिम कुंभ का संदेश, बर्फीली वादियों में खेमराज ने लहराया तिरंगा
AI कंटेंट पर कड़ी निगरानी : 3 घंटे में डीपफेक हटाना अनिवार्य, 20 फरवरी से लागू होंगे नए नियम
TAGGED:T20team india
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय बसना में आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में होंगे शामिल, प्रतिनिधियों ने दिया आमंत्रण

LeadStory
LeadStory
March 10, 2026
डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा
Bollywood : रणवीर सिंह की दहाड़ के साथ रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का टीजर, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक, मतदान 9 अप्रैल को
पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहें : सीएम साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?