By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Pariksha pe Charcha : छत्तीसगढ़ से लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों की उत्साहजनक सहभागिता
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > Pariksha pe Charcha : छत्तीसगढ़ से लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों की उत्साहजनक सहभागिता
छत्तीसगढ़भारत

Pariksha pe Charcha : छत्तीसगढ़ से लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों की उत्साहजनक सहभागिता

LeadStory
Last updated: February 9, 2026 1:16 pm
LeadStory
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

ýरायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रथम चरण का सीधा प्रसारण दिनांक 6 फरवरी 2026 को देशभर के विद्यालयों में किया गया। इस चरण में छत्तीसगढ़ राज्य से अत्यंत उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली।

राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 36,903 विद्यालयों में इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, जिसे 26.65 लाख विद्यार्थियों, 1.54 लाख शिक्षकों एवं 1.68 लाख पालकों सहित कुल 29.87 लाख दर्शकों ने देखा।

इसके अतिरिक्त, समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु 478 सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई, जहाँ लगभग 42 हजार नागरिकों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।

प्रथम चरण में महासमुंद जिले की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. सृष्टि साहू को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सीधे प्रश्न पूछने का अवसर प्राप्त हुआ, जो राज्य के लिए गर्व का विषय रहा।

*द्वितीय चरण में भी छत्तीसगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी*

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का द्वितीय चरण दिनांक 9 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें भी छत्तीसगढ़ राज्य की व्यापक एवं सक्रिय सहभागिता रही।
इस चरण में राज्य के 36,905 विद्यालयों से कार्यक्रम प्रसारित किया गया, जिसे 26.65 लाख विद्यार्थी, 1.54 लाख शिक्षक एवं 1.68 लाख पालकों सहित कुल 29.89 लाख दर्शकों ने देखा।

साथ ही, पूर्ववत 478 सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई, जिससे 42 हजार लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

 

*प्रधानमंत्री जी से प्रश्न पूछने का अवसर*

द्वितीय चरण में रायपुर जिले के माना कैम्प स्थित पीएम श्री नवोदय विद्यालय के कक्षा 11वीं के विद्यार्थी श्री तेजस चन्द्राकर को माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रश्न पूछने का अवसर प्राप्त हुआ।
श्री तेजस ने परीक्षा के बाद भ्रमण योग्य स्थलों के संबंध में जानकारी चाही।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने तेजस को उसके निवास तहसील से प्रारंभ करते हुए, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर देखने योग्य स्थलों की सूची तैयार करने, उनके भ्रमण की योजना बनाने तथा इन यात्राओं को सीखने के अवसर के रूप में अपनाने का प्रेरणादायक सुझाव दिया।

You Might Also Like

CG ब्रेकिंग: 30 अप्रैल को बुलाया जा सकता है छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र
“सबका साथ, सबका विकास– जन आकांक्षाओं की पूर्ति” …. पढ़िए पोस्ट- बजट वेबिनार में प्रधानमंत्री का विशेष संबोधन
क्या टीम इंडिया बदलेगी इतिहास: अब तक कोई भी होस्ट टीम नहीं जीत पाई टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब
जनविश्वास बिल को बीजेपी ने बताया गेम चेंजर, विपक्ष ने उठाए सवाल
होली में संतान प्राप्ति की कामना: 200 साल पुरानी परंपरा निभा रहे छत्तीसगढ़ के लोग, निसंतान महिलाएं करती हैं इलोजी की पूजा
TAGGED:Cg newsPariksha Pe Charcha
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
नौकरी

Recruitment : BECIL में जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां, ऑफलाइन आवेदन 18 फरवरी तक

LeadStory
LeadStory
February 7, 2026
जनविश्वास बिल को बीजेपी ने बताया गेम चेंजर, विपक्ष ने उठाए सवाल
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक, मतदान 9 अप्रैल को
रायपुर में सड़क हादसा: लॉकिंग सिस्टम फेल होते ही पलटा धान से भरा ट्रक, नीचे दबी कार; सर्जरी कर घर लौट रहे दंपत्ति समेत 3 की दर्दनाक मौत
AI कंटेंट पर कड़ी निगरानी : 3 घंटे में डीपफेक हटाना अनिवार्य, 20 फरवरी से लागू होंगे नए नियम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?