By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार

LeadStory
Last updated: February 10, 2026 5:20 am
LeadStory
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

रायगढ़: रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शहर के कोतरारोड स्थित होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में मसाज की आड़ में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है और ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई करते हुए पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा। पाइंटर से तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने शाम करीब 7:30 बजे होटल में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं पाई गईं। महिलाओं की गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में स्पा सेंटर के संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि अवैध कमाई के उद्देश्य से ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। इसके बाद होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल फोन, पुलिस पाइंटर द्वारा दिए गए 6 हजार रुपये नकद, सनराइज स्पा से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का नाम दर्ज रजिस्टर, वर्ष 2024 से संबंधित किरायानामा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत धारा 3, 4, 5 और 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक और अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित कोतवाली पुलिस, साइबर सेल और महिला पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है और आमजन में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

You Might Also Like

रतनपुर बनेगा आधुनिक निर्माण का मॉडल: छत्तीसगढ़ के पहले ‘डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ को मिली केंद्र की मंजूरी
रायपुर तहसील ऑफिस में वकीलों का बवाल, नकल कॉपी को लेकर हंगामा; मंत्री वर्मा पर भी लगाए गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल
नवरात्रि पर भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: 4.95 लाख हितग्राहियों के खातों में 495 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Cg News: प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 16 फरवरी 
TAGGED:Cg newscrime newsRaigrah News
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़विशेष

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में नंबर-1, बड़े राज्यों की राष्ट्रीय रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

LeadStory
LeadStory
March 12, 2026
डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा
दिल्ली से रायपुर “OG माल” भेजने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक करोड़ है प्रति किलो गांजे की कीमत
Can We Recreate Dinosaurs from Their DNA?
विधानसभा में बदली तस्वीर: 120 पूर्व नक्सलियों ने दर्शक दीर्घा से देखी सदन की कार्यवाही, पुनर्वास नीति पर विस्तृत चर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?