By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: Cg News: प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 16 फरवरी 
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > Cg News: प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 16 फरवरी 
छत्तीसगढ़

Cg News: प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 16 फरवरी 

LeadStory
Last updated: February 10, 2026 4:04 pm
LeadStory
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

रायपुर :  छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन अंतर्गत प्रतिभा खोज के तहत खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदाय की जाएगी। योजना का उद्देश्य ओलंपिक, कामनवेल्थ, एशियाड और नेशनल गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। जिसके लिए जिला कार्यालय एवं संचालनालय में राज्य खेल संघों से प्रमाणिकरण संबंधित सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैं। खिलाड़ी अपना आवेदन संचालनालय अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर उपस्थित होकर जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय सूचना विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक, कामनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों के राष्ट्रीय खेल/ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग हेतु क्रमशः 75 हजार, 50 हजार, 40 हजार, जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 60 हजार, 40 हजार, 30 हजार एवं सब जूनियर वर्ग हेतु क्रमशः 50 हजार, 25 हजार, 20 हजार की खेलवृत्ति प्रदाय की जाएगी। एकल व दलीय खेलों में वास्तविक रूप से उक्त प्रतियोगिता में खेले हुए खिलाड़ी पात्र होंगे जिसका प्रमाण संबंधित खेल संघ पदाधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। स्वीकृति हेतु संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सक्षम अधिकारी होंगे।

*नियम एवं शर्ते-*

खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो तथा प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो। यदि खिलाड़ी एक से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो, तो उनमें से श्रेष्ठतम वर्ग के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान किया जाएगा। यदि कोई खिलाड़ी दो अलग-अलग वर्गो में पदक अर्जित किया हो तो उसकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को एक बार ही खेलवृत्ति की पात्रता होगी। खेलवृत्ति की राशि अधिकतम आयु 25 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रदाय की जाएगी। आवेदन वर्ष के विगत वर्ष में अर्जित उपलब्धियों के आधार पर पात्रता का निर्धारण किया जाएगा। विगत वर्ष 2024-25 में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि के आधार पर योजनांतर्गत खेलवृत्ति प्रदाय किया जाना है।

You Might Also Like

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा, हर घर पहुंचा नल जल
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
CGPSC में सख्ती पर विवाद: परीक्षा केंद्रों में आस्तीन पर चली कैंची, कई अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौटे, परिजनों में आक्रोश
प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी, शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान
TAGGED:Cg newsCg sports
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
विशेष

नवा रायपुर में ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन 13–14 मार्च को, 43 जनजातियों की संस्कृति और परंपराओं का होगा प्रदर्शन

LeadStory
LeadStory
March 12, 2026
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
ब्रेकिंग: भाजपा ने आठ राज्यों में राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मौका
कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक
Cg News: दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?