By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: रायपुर में गूंजा शिवाजी का शौर्य: ‘महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा: मुख्यमंत्री साय
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर में गूंजा शिवाजी का शौर्य: ‘महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

रायपुर में गूंजा शिवाजी का शौर्य: ‘महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा: मुख्यमंत्री साय

LeadStory
Last updated: February 20, 2026 7:34 am
LeadStory
Published: February 20, 2026
Share
SHARE

रायपुर: राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा के भव्य मंचन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया। साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुआ यह विशेष आयोजन 22 फरवरी तक प्रतिदिन शाम को दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग तीन घंटे की यह भव्य प्रस्तुति छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की प्रेरक कथा पर आधारित है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, धैर्य, रणनीति और आदर्श नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करें और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें। मुख्यमंत्री ने अफजल खां और शाइस्ता खान के विरुद्ध शिवाजी की रणनीतिक सूझबूझ का उल्लेख करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विवेक से विजय प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि उच्च आदर्शों वाले शासक भी थे, जिन्होंने सभी धर्मों का सम्मान किया और महिलाओं की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। माता जीजाबाई के संस्कारों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि शिवाजी का चरित्र मर्यादा, नैतिकता और राष्ट्रनिष्ठा का संदेश देता है।

भव्य मंच सज्जा, सजीव युद्ध दृश्य, घोड़ों और ऊंटों के साथ सैनिकों की टुकड़ी तथा अत्याधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि तकनीक ने दर्शकों को ऐतिहासिक कालखंड का सजीव अनुभव कराया। पारंपरिक कोली गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में किया जा रहा है। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में आयोजित ऑडिशन के माध्यम से लगभग 40 स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया, जिन्होंने निर्देशक योगेश शिरोले के मार्गदर्शन में प्रस्तुति को साकार किया।

‘जाणता राजा’ का यह मंचन न केवल ऐतिहासिक चेतना को जागृत कर रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रगौरव और कर्तव्यबोध का संदेश भी दे रहा है। राजधानी रायपुर में उमड़ रही दर्शकों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि शिवाजी महाराज की प्रेरक गाथा आज भी जनमानस में उतनी ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाया रंगोत्सव
सरगुजा में 16 लोगों की ‘घर वापसी’: 3 परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म, 5 साल पहले चंगाई सभा में बने थे ईसाई
Cg News: राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की होगी स्थापना
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत किए 708 करोड़ रुपए
TAGGED:cm vishnu deo saijanata rajashivaji maharaj
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेलभारत

News : जून में सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज

LeadStory
LeadStory
February 5, 2026
मुख्यमंत्री साय बसना में आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में होंगे शामिल, प्रतिनिधियों ने दिया आमंत्रण
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
PMO : कल साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक, PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?