By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान, शासन की योजना से दूर हुई आर्थिक तंगी
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान, शासन की योजना से दूर हुई आर्थिक तंगी
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

चिरायु दल ने लौटाई मासूम रंजना की मुस्कान, शासन की योजना से दूर हुई आर्थिक तंगी

LeadStory
Last updated: February 25, 2026 10:26 am
LeadStory
Published: February 25, 2026
Share
SHARE

रायपुर: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और चिरायु योजना के तहत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को नई जिंदगी मिल रही है। शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटे होंठ (क्लेफ्ट लिप), टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैर सहित 44 गंभीर बीमारियों के उपचार का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम गांव-गांव जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करती है और पात्र बच्चों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराती है।

इसी योजना के तहत बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक के ग्राम जामगुड़ा (धनपुर) निवासी महेश भारती की मासूम बेटी रंजना को नया जीवन मिला। जन्म के समय ही रंजना क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) की समस्या से ग्रसित थी। जैसे-जैसे वह बड़ी हो रही थी, माता-पिता की चिंता भी बढ़ती जा रही थी। आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पताल में महंगे ऑपरेशन की कल्पना भी उनके लिए असंभव थी।

19 जून 2025 को बकावण्ड क्षेत्र में चिरायु दल की टीम आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान टीम ने रंजना की स्थिति को पहचाना और उसे जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र के लिए रेफर किया। जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आगे की प्रक्रिया शुरू हुई। 6 नवंबर 2025 को बच्ची को रायपुर स्थित मेडिसाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक उसका ऑपरेशन किया।

जांच, सर्जरी और अस्पताल में भर्ती सहित पूरे उपचार का खर्च शासन द्वारा उठाया गया, जिससे परिवार पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। 13 फरवरी को फॉलो-अप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंजना को पूरी तरह स्वस्थ पाया। उसके चेहरे की बदली हुई बनावट और खिलखिलाती मुस्कान ने परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर कर दी।

परिजनों ने शासन की इस कल्याणकारी योजना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे अपनी बेटी के उज्ज्वल और सामान्य भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

You Might Also Like

पीएम किसान उत्सव आज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों के खातों में भेजेंगे 498.83 करोड़ रुपए
Cg News: प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय
लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण
Cg News: राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की होगी स्थापना
सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल LPG कोटा, होटल-रेस्टोरेंट को अब ज्यादा गैस
TAGGED:Cg newsChirayu Dal
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
नौकरी

Recruitment : BECIL में जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्तियां, ऑफलाइन आवेदन 18 फरवरी तक

LeadStory
LeadStory
February 7, 2026
पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
Horoscope 3 February 2026 : कन्या के लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का दिन, वृषभ के लिए उत्तम संपत्ति के संकेत
मुख्यमंत्री साय बसना में आयोजित होने वाले फुले–नकुल–अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में होंगे शामिल, प्रतिनिधियों ने दिया आमंत्रण
जहाँ सड़कें थमती हैं, वहीं से शुरू होती है ज़िंदगी की नई राह: सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति की कहानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?