By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: किसानों की समृद्धि से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > किसानों की समृद्धि से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

किसानों की समृद्धि से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

LeadStory
Last updated: February 27, 2026 9:48 am
LeadStory
Published: February 27, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि व खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश भर से आए किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि होली से पूर्व खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर अभिनंदन किया और प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

28 फरवरी को बिलासपुर से होगा राशि अंतरण
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 फरवरी को बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित की जाएगी। सरकार ने इसे प्रदेश के सभी विकासखंडों में उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की है।

प्रति एकड़ 21 क्विंटल, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि होली से पहले किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा मिली है। अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा भी मिल रही है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ आगे भी कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए किसान उपस्थित थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की IAS निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार
पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर
मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिली नई उम्मीद, आयुष्मान कार्ड से मिलेगा लाखों तक मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा: नगर एवं ग्राम निवेश संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा से पारित
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: IIM रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू
TAGGED:Cg newscm vishnu deo sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

8 Mistakes That Will RUIN Your Weekend Trips Plan

LeadStory
LeadStory
August 30, 2021
खेल अधोसंरचना और अवसरों के विस्तार पर जोर, मुख्यमंत्री साय से कपिल देव की मुलाकात
IAS ब्रेकिंग: जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल PMO में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त, 4 साल की केंद्रीय जिम्मेदारी
David is Tommy Wiseau in the First Teaser for The Amazon Warrior
Cg News: राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की होगी स्थापना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?