By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाया रंगोत्सव
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाया रंगोत्सव
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाया रंगोत्सव

LeadStory
Last updated: March 5, 2026 5:29 am
LeadStory
Published: March 5, 2026
Share
SHARE

रायपुर: Vishnu Deo Sai ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करता है और जीवन में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी से आत्मीय भेंट कर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। जनप्रतिनिधियों, सहयोगियों और प्रदेशवासियों के साथ स्नेह और अपनत्व के रंग साझा करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

Baster Pandum : आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण, पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत को चिह्नित करते हुए ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन किया
रतनपुर बनेगा आधुनिक निर्माण का मॉडल: छत्तीसगढ़ के पहले ‘डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ को मिली केंद्र की मंजूरी
TAGGED:cm vishnu deo saiHoli
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Accident: NH-43 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

LeadStory
LeadStory
February 12, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात, विकास सहयोग पर हुई चर्चा
आज ‘ब्लड मून’ का इंतजार बेकार! छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायपुर में दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण
मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मनाया रंगोत्सव
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?