By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: कथा से पहले ‘क्लेश’: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में बवाल, बसंत अग्रवाल की किरकिरी; कोरबा में मारपीट के पीछे गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई उजागर
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > कथा से पहले ‘क्लेश’: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में बवाल, बसंत अग्रवाल की किरकिरी; कोरबा में मारपीट के पीछे गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई उजागर
छत्तीसगढ़

कथा से पहले ‘क्लेश’: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में बवाल, बसंत अग्रवाल की किरकिरी; कोरबा में मारपीट के पीछे गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई उजागर

LeadStory
Last updated: March 30, 2026 11:54 am
LeadStory
Published: March 30, 2026
Share
SHARE

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हनुमंत कथा शुरू होने से पहले ही बड़ा विवाद सामने आ गया। आयोजन स्थल पर रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आयोजन समिति, सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय समर्थकों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम ढप-ढप में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शास्त्री के आगमन के बाद उनके ठहरने के स्थान अग्रसेन भवन में बैठने और मुलाकात की व्यवस्था को लेकर बहस शुरू हुई। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई।

हालांकि, अब सामने आ रही जानकारी इस घटना को सिर्फ व्यवस्था से जुड़ा विवाद नहीं, बल्कि स्थानीय गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई से भी जोड़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम से जुड़े दो प्रमुख पक्ष अमरजीत और बसंत अग्रवाल के बीच पहले से चल रही खींचतान इस टकराव की बड़ी वजह बनी।

बताया जा रहा है कि बाबा के समर्थकों के बीच दो गुट बन गए थे। एक पक्ष अमरजीत के समर्थन में था, जबकि दूसरा बसंत अग्रवाल के साथ खड़ा नजर आया। आयोजन में प्रभाव और नियंत्रण को लेकर यह अंदरूनी टकराव अचानक खुलकर सामने आ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कई लोग यह भी बता रहे हैं कि जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल पर भीड़ ने हाथ साफ़ किया है।

घटना के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं में डर और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

स्थिति सामान्य होने के बाद देर रात कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया गया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने आयोजन की तैयारियों और समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बड़ा सवाल यह भी है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में जहां हजारों श्रद्धालु जुटते हैं, वहां अगर व्यवस्थाओं के साथ-साथ आंतरिक गुटबाजी हावी हो जाए, तो क्या ऐसे आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित रह पाएंगे?

You Might Also Like

रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई गईं दो जिंदगियां, सुनील कुमार का अंगदान बना मिसाल
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 25 हजार से ज्यादा पक्षी मारे गए, कई इलाके सील
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की
रायपुर में IAF के विंग कमांडर की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले विपुल यादव
TAGGED:korba news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

जनजातीय जड़ों से इंटरनेशनल स्टार तक: किरण पिस्दा की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी

LeadStory
LeadStory
April 2, 2026
भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश
Master MG300 Wireless Gaming Headset Review
Hidden Ways To Save Money That You Might Be Missing
Viral News : दूल्हे का डिजिटल जुगाड़ वायरल: शादी कार्ड में जोड़ा QR कोड, मेहमान ऑनलाइन भेज रहे शगुन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?