By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: सरगुजा में 16 लोगों की ‘घर वापसी’: 3 परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म, 5 साल पहले चंगाई सभा में बने थे ईसाई
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > सरगुजा में 16 लोगों की ‘घर वापसी’: 3 परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म, 5 साल पहले चंगाई सभा में बने थे ईसाई
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

सरगुजा में 16 लोगों की ‘घर वापसी’: 3 परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म, 5 साल पहले चंगाई सभा में बने थे ईसाई

LeadStory
Last updated: April 15, 2026 10:12 am
LeadStory
Published: April 15, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तीन परिवारों के 16 सदस्यों ने पुनः हिंदू धर्म अपनाया है। यह सभी लोग करीब पांच साल पहले ईसाई धर्म अपना चुके थे। समाज प्रमुखों की पहल और आपसी सहमति के बाद पारंपरिक विधि-विधान के साथ उनकी ‘घर वापसी’ कराई गई। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ध्यान खींचा है।

जानकारी के अनुसार, लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटकुरा में मझवार समाज द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के प्रमुखों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लंबे विचार-विमर्श के बाद संबंधित परिवारों से सहमति ली गई।

बताया जा रहा है कि सालिक राम मझवार, बैगा राम मझवार और बढ़ाईक राम मझवार के परिवारों ने पहले ईसाई रीति-रिवाज अपनाए थे। समाज के लोगों ने बैठक कर उन्हें पारंपरिक मान्यताओं और सामाजिक जुड़ाव के बारे में समझाया, जिसके बाद तीनों परिवारों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म में लौटने का निर्णय लिया।

इसके बाद पूजा-अर्चना और कलश पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें सभी 16 सदस्यों ने भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने सामूहिक भोज का आयोजन कर इस निर्णय का स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि लोग किसी भी प्रकार के भ्रम या प्रलोभन में न आएं।

You Might Also Like

Cg News: फसल विविधीकरण से बदली धमतरी के किसानों की तक़दीर, रागी-दलहन ने खोले आय के नए द्वार
Cg News : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव
रायपुर में GST का बड़ा शिकंजा: चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, टैक्स चोरी के संकेत मिले
Korba News: न्यूज एंकर सलमा हत्याकांड में सनसनी: ‘गोद में शव, होंठों पर गाना और हाथ में सिगरेट’ — कोर्ट में गवाह का खौफनाक खुलासा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा — “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों”
TAGGED:Cg newssurguja News
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
सियासत

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

LeadStory
LeadStory
March 5, 2026
संघर्ष पर खेल की जीत: अबूझमाड़ के आश्रम से निकली फुटबॉल प्रतिभाएं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमकीं
चार साल की बेटी को घर पर छोड़, असम की भारोत्तोलक पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
Horosecope 5 February 2026 : मिथुन के लिए नए घर या संपत्ति की खरीदारी के बेहद शुभ संकेत, कन्या के लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का दिन
पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को किया फोन, स्वास्थ्य की ली जानकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?