By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

LeadStory
Last updated: April 27, 2026 6:07 am
LeadStory
Published: April 27, 2026
Share
SHARE

दुर्ग: दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का अनूठा उदाहरण बना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाटन स्थित साहू समाज भवन में शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही ग्राम भरर पंचायत में शौचालय और शेड निर्माण तथा सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने साहू समाज को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और गौरवशाली समाज बताया तथा माता कर्मा के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने स्वर्गीय ताराचंद साहू को नमन करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए।

राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 28 महीनों में “मोदी की गारंटी” को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत पिछले दो वर्षों में करीब 42 हजार लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में नक्सल समस्या में कमी और विकास कार्यों में तेजी को राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया।

ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मार्च 2026 में शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के तहत लंबे समय से बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को ब्याज और सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। “मोर बिजली ऐप” के जरिए उपभोक्ता ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अटल डिजिटल केंद्र खोलकर डिजिटल सेवाएं सुलभ बनाई जा रही हैं, जबकि प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सुशासन को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

You Might Also Like

ब्रेकिंग: भाजपा ने आठ राज्यों में राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मौका
राज्यपाल रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर समाज से की मुलाकात, परंपराओं और संस्कृति को सहेजने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल
बस्तर में प्रसारण क्षमता बढ़ेगी: 39.70 करोड़ रुपये से चार नए एफएम ट्रांसमीटर लगाने को केंद्र की मंजूरी
CG Weather: छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, अगले चार दिन गर्मी में होगी बढ़ोतरी; फिलहाल बारिश के आसार नहीं
TAGGED:Cg newsCM Vishnudeo Sai
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़वारदात

डांस टीचर ने अननेचुरल सेक्स के लिए 10वीं के छात्र पर डाला प्रेशर, परेशान होकर नाबालिग ने किया टीचर का मर्डर… 56 दिन बाद हुआ मर्डर का खुलासा

LeadStory
LeadStory
March 16, 2026
रायपुर में सड़क हादसा: लॉकिंग सिस्टम फेल होते ही पलटा धान से भरा ट्रक, नीचे दबी कार; सर्जरी कर घर लौट रहे दंपत्ति समेत 3 की दर्दनाक मौत
Cg News: नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : निजी स्कूलों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार देना होगा वेतन, शिक्षिका के परिवार को मिलेगा बकाया
बैग में 28 किलो गांजा लेकर घूम रहा था तस्कर, रायपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?