By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, मार्च के दूसरे सप्ताह में कुरूद में होगी बड़ी सभा; विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जितनी बार छत्तीसगढ़ आएगा, उतनी ही भाजपा मजबूत होगी
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, मार्च के दूसरे सप्ताह में कुरूद में होगी बड़ी सभा; विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जितनी बार छत्तीसगढ़ आएगा, उतनी ही भाजपा मजबूत होगी
छत्तीसगढ़सियासत

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, मार्च के दूसरे सप्ताह में कुरूद में होगी बड़ी सभा; विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जितनी बार छत्तीसगढ़ आएगा, उतनी ही भाजपा मजबूत होगी

LeadStory
Last updated: February 20, 2026 7:45 am
LeadStory
Published: February 20, 2026
Share
SHARE

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार धमतरी जिले के कुरूद में उनकी आमसभा आयोजित होगी, जहां वे मनरेगा बचाओ संग्राम सहित विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर लोगों को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज धमतरी पहुंचेंगे। कांग्रेस संगठन इसे राज्य में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ माहौल बनाने के रूप में देख रहा है।

पुरंदर मिश्रा का पलटवार
राहुल गांधी के दौरे को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जितनी बार छत्तीसगढ़ आएगा, उतनी ही भाजपा मजबूत होगी। उनके मुताबिक कांग्रेस केवल स्वार्थ की राजनीति करती है और पंचायत से लेकर सांसद चुनाव तक राज्य में कमजोर नजर आई है।

अमरजीत भगत पर भी साधा निशाना
पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पद के लालच में अंबिकापुर में कांग्रेस को कमजोर बता रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री रहते हुए भी यदि कांग्रेस वहां कमजोर हुई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

श्रीराम की नई मूर्ति पर बयान
श्रीराम की नई मूर्ति स्थापित किए जाने के मुद्दे पर विधायक मिश्रा ने कहा कि पिछली सरकार ने राम वन गमन पथ बनाया, जिसमें कथित तौर पर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में स्थापित मूर्ति की आकृति उपहास का कारण बनी थी, इसलिए संस्कृति विभाग ने उसे बदलकर नई मूर्ति बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राम लला सभी के हृदय में हैं, और यदि कांग्रेस को संदेह है तो वे अयोध्या जाकर दर्शन कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और ‘फ्री बीज’ पर विवाद
सुप्रीम कोर्ट की ‘फ्री बीज’ संबंधी टिप्पणी पर दीपक बैज के बयान को लेकर भी पुरंदर मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे प्रचार कर रही है मानो वह सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी हो। मिश्रा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सक्षम हैं और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे और उस पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रियाओं से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

You Might Also Like

CG Weather: छत्तीसगढ़ में चढ़ेगा पारा, अगले चार दिन गर्मी में होगी बढ़ोतरी; फिलहाल बारिश के आसार नहीं
Cg News: रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर की भिलाई रेलवे स्टेशन की तस्वीर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ कायाकल्प
रायपुर में गूंजा शिवाजी का शौर्य: ‘महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा: मुख्यमंत्री साय
राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 50 लाख की धर्मशाला की घोषणा की
TAGGED:BJP chhattisgarhCG CONGRESSCg newsrahul gandhi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

CG News: RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती, मान्यता रद्द करने की चेतावनी

LeadStory
LeadStory
April 7, 2026
रायपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई गईं दो जिंदगियां, सुनील कुमार का अंगदान बना मिसाल
आरोपों से घिरे IPS, सरकार का सख्त एक्शन… आखिर क्यों सस्पेंड हुए रतन लाल डांगी?
बलरामपुर में अवैध बॉक्साइट जांच विवाद: एक की मौत, SDM समेत चार गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बने अधिकारियों ने की मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?