By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: मुख्यमंत्री साय शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री साय शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री साय शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल

LeadStory
Last updated: February 23, 2026 11:42 am
LeadStory
Published: February 23, 2026
Share
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था।

मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन एक सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मिक शांति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि शांति सरोवर और शांति शिखर जैसे आध्यात्मिक केंद्रों में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। संस्था का 137 से अधिक देशों में विस्तार होना इसकी वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में भी जागरूकता और उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ पवित्र ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरमलाल कौशिक सहित कैबिनेट मंत्रीगण और अन्य विधायक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से मुख्यमंत्री और विधानसभा सदस्यों को माउंट आबू आने का आमंत्रण दिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

जनजातीय जड़ों से इंटरनेशनल स्टार तक: किरण पिस्दा की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी
स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीपीएम में 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ
Success Story: पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन, स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई
बस्तर में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल
मंत्रिपरिषद के निर्णय: कैबिनेट के बड़े फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान
TAGGED:Cg newscm vishnu deo saiPrajapita Brahmakumari
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंगभारत

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने रचा इतिहास

LeadStory
LeadStory
March 16, 2026
कालीबाड़ी– नेहरू नगर में सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार
धान खरीदी पर विधानसभा में घमासान, विपक्ष का वॉकआउट; भूपेश बघेल ने कहा—किसानों से हुई धोखाधड़ी
Loksbha News : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया
Key Trends Developing in Global Equity Markets
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?