By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: होली में संतान प्राप्ति की कामना: 200 साल पुरानी परंपरा निभा रहे छत्तीसगढ़ के लोग, निसंतान महिलाएं करती हैं इलोजी की पूजा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > होली में संतान प्राप्ति की कामना: 200 साल पुरानी परंपरा निभा रहे छत्तीसगढ़ के लोग, निसंतान महिलाएं करती हैं इलोजी की पूजा
छत्तीसगढ़बिग ब्रेकिंग

होली में संतान प्राप्ति की कामना: 200 साल पुरानी परंपरा निभा रहे छत्तीसगढ़ के लोग, निसंतान महिलाएं करती हैं इलोजी की पूजा

LeadStory
Last updated: March 2, 2026 6:39 am
LeadStory
Published: March 2, 2026
Share
SHARE

रायपुर: राजधानी रायपुर के सदर बाजार में होलिका दहन के अवसर पर एक अनोखी और करीब 200 साल पुरानी परंपरा आज भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जाती है। यहां होलिका के प्रेमी माने जाने वाले लोकदेवता इलोजी, जिन्हें सेठ नाथूराम के नाम से भी जाना जाता है, की पूजा की जाती है। विशेष रूप से निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना से इलोजी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करती हैं।

सदर बाजार के व्यापारियों के अनुसार यह परंपरा दो शताब्दियों से चली आ रही है। होलिका दहन के दिन दूल्हे के स्वरूप में इलोजी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है और प्रतीकात्मक रूप से उनकी बारात निकाली जाती है। इस आयोजन की शुरुआत लगभग 200 वर्ष पूर्व सराफा व्यापारियों ने मिलकर की थी, जो आज भी निरंतर जारी है।

लोककथाओं के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका का विवाह इलोजी से होना तय था और दोनों के बीच गहरा प्रेम था। लेकिन प्रह्लाद को अग्नि में जलाने की योजना के दौरान होलिका स्वयं अग्नि में भस्म हो गई। कहा जाता है कि जब इलोजी को इसकी सूचना मिली तो वे दूल्हे के वेश में बारात लेकर निकले थे। होलिका की मृत्यु का समाचार सुनकर वे शोक में डूब गए और उनकी राख अपने शरीर पर लगाकर जीवनभर अविवाहित रहने का संकल्प लिया। इसी प्रेम और विरह की कथा ने इलोजी को लोकआस्था में विशेष स्थान दिलाया।

Holi 2023 : अपने प्रेमी इलोजी को पाने के लिए अग्नि में जली थी होलिका...

इलोजी को प्रेम का देवता माना जाता है। मान्यता है कि निसंतान महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति के लिए उनकी पूजा करती हैं। राजस्थान में भी लोकदेवता इलोजी की पूजा प्रचलित है और पाली सहित कई स्थानों पर उनके मंदिर स्थित हैं। होली से पहले कई क्षेत्रों में उनकी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ किया जाता है।

रायपुर के सदर बाजार में यह आयोजन एकादशी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक चलता है। होलिका दहन के दिन धूमधाम से बारात निकाली जाती है। बारात में शामिल लोगों के लिए विशेष पकवान बनाए जाते हैं, जिन्हें प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। होली के दूसरे दिन धूल भरी होली के साथ यह उत्सव संपन्न होता है।

इस परंपरा की शुरुआत नाहटा परिवार और नाहटा मार्केट से मानी जाती है। यहां इलोजी की दो प्रतिमाएं स्थापित हैं—एक लगभग 200 वर्ष पुरानी और दूसरी करीब 50 वर्ष पुरानी। आयोजन की व्यवस्था शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज, पुष्टिकर समाज और रायपुर सर्राफा एसोसिएशन के सहयोग से की जाती है।

पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही यह अनूठी परंपरा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि रायपुर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का भी जीवंत उदाहरण है।

You Might Also Like

जशपुर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, कई घायल
Cg News : दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितता और व्हाट्सएप चैट विवाद में शासन की सख्त कार्रवाई
Cg News: केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’- वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शुभारंभ
NHAI ने छत्तीसगढ़ में ₹3,147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू किया; रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिलेगी नई गति
भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश
TAGGED:Cg newsHoli
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

Bollywood : रणवीर सिंह की दहाड़ के साथ रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का टीजर, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी

LeadStory
LeadStory
February 3, 2026
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत किए 708 करोड़ रुपए
राजिम कुंभ में ‘हरा सोना’ का संदेश: पाम फल ने खींचा किसानों का ध्यान, आधुनिक खेती की ओर बढ़ते कदम
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सफलता की कहानी: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?