By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: कुकेरा में 7 से 14 मार्च तक श्रीमद् गौ भागवत कथा का आयोजन, गौ सम्मान आव्हान अभियान को मिलेगा बढ़ावा
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > कुकेरा में 7 से 14 मार्च तक श्रीमद् गौ भागवत कथा का आयोजन, गौ सम्मान आव्हान अभियान को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़

कुकेरा में 7 से 14 मार्च तक श्रीमद् गौ भागवत कथा का आयोजन, गौ सम्मान आव्हान अभियान को मिलेगा बढ़ावा

LeadStory
Last updated: March 6, 2026 1:14 pm
LeadStory
Published: March 6, 2026
Share
SHARE

रायपुर: ग्राम पंचायत कुकेरा में गौ माता के सम्मान और संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 7 मार्च से 14 मार्च 2026 तक भव्य श्रीमद् गौ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रीराम गौ सेवा संगठन, समस्त गौभक्तों और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य “गौ सम्मान आव्हान अभियान” का प्रचार-प्रसार करना और समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजन समिति के अनुसार जगत जननी भगवती गौ माता और समस्त देवी-देवताओं की कृपा से यह धार्मिक आयोजन ग्राम पंचायत कुकेरा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक निर्धारित किया गया है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस सात दिवसीय कथा का वाचन गोवर्धन सुरभि दास जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा किया जाएगा। उनके प्रवचनों के माध्यम से गौ माता के महत्व, धर्म और संस्कृति में गौसेवा की भूमिका तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 7 मार्च को कलश यात्रा और धुंधकारी उद्धार कथा से होगी। इसके बाद 8 मार्च को कलियुग द्वारा गौ अपराध, 9 मार्च को गौ भक्त पृथु चरित्र, 10 मार्च को वामन चरित्र, रामलीला एवं कृष्ण जन्म, 11 मार्च को गौ चरण लीला और गोवर्धन पूजा, तथा 12 मार्च को कंस वध और रुक्मिणी मंगल के प्रसंग सुनाए जाएंगे।

इसके अलावा 13 मार्च को सुदामा चरित्र, गौ संघ गोष्ठी और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। वहीं कथा के अंतिम दिन 14 मार्च को हवन, पूर्णाहुति, विशाल गौ भंडारा और गौ मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन समाज में गौ सेवा, संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

यह आयोजन धरसीवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकेरा, पोस्ट मनोहरा, जिला रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए 8269838055 और 8827615284 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और गौ माता के संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत किए 708 करोड़ रुपए
रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद में पाइपलाइन गैस व सीएनजी नेटवर्क की शुरुआत, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक अधोसंरचना की ओर बड़ा कदम
CGPSC में सख्ती पर विवाद: परीक्षा केंद्रों में आस्तीन पर चली कैंची, कई अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौटे, परिजनों में आक्रोश
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विकास पर हुई चर्चा
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
TAGGED:Cg newsRaipur news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Cg News: नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

LeadStory
LeadStory
February 11, 2026
6 Reasons Why You Should Travel with Friends
मुख्यधारा की ओर बढ़ा विश्वास: 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दिल्ली प्रवास में CM साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?