By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LeadstoryLeadstoryLeadstory
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Reading: बर्थडे पार्टी बना हनी-ट्रैप का जाल: युवक को बुलाकर महिला मित्र से बनवाए संबंध, छिपकर वीडियो बनाकर 1 लाख की ब्लैकमेलिंग
Share
Font ResizerAa
LeadstoryLeadstory
  • बिग ब्रेकिंग
  • वारदात
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • भारत
  • सियासत
Search
  • Home
  • बिग ब्रेकिंग
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • वारदात
  • विशेष
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • आस्था
    • सियासत
Have an existing account? Sign In
Follow US
Leadstory > Blog > छत्तीसगढ़ > बर्थडे पार्टी बना हनी-ट्रैप का जाल: युवक को बुलाकर महिला मित्र से बनवाए संबंध, छिपकर वीडियो बनाकर 1 लाख की ब्लैकमेलिंग
छत्तीसगढ़वारदात

बर्थडे पार्टी बना हनी-ट्रैप का जाल: युवक को बुलाकर महिला मित्र से बनवाए संबंध, छिपकर वीडियो बनाकर 1 लाख की ब्लैकमेलिंग

LeadStory
Last updated: March 10, 2026 9:05 am
LeadStory
Published: March 10, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हनी-ट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने बेटे के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को घर बुलाया और वहां पहले से मौजूद अपनी परिचित महिला के साथ उसे कमरे में भेज दिया। आरोप है कि इसी दौरान छिपकर दोनों का वीडियो बना लिया गया और बाद में स्क्रीनशॉट भेजकर युवक से 1 लाख रुपए की मांग की जाने लगी।

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया घर
पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह के अनुसार, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) निजी नौकरी करता है। उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली एक महिला से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन का हवाला देकर युवक को घर बुलाया।

युवक के मुताबिक जब वह वहां पहुंचा तो घर में पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी, जो उसकी परिचित बताई जा रही है। कुछ देर बाद महिला ने दोनों को एक कमरे में भेज दिया।

छिपकर बना लिया वीडियो
आरोप है कि कमरे में युवक और उसकी महिला मित्र के बीच अंतरंग संबंध बने। इसी दौरान घर की महिला ने छिपकर दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

कुछ दिन बाद आरोपी महिला ने युवक के मोबाइल पर उस वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजे और बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है।

वीडियो वायरल करने की धमकी
महिला ने युवक से 1 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला मित्र की भूमिका भी संदेह के घेरे में
घटना के तरीके को देखते हुए पुलिस को शक है कि युवक के साथ कमरे में मौजूद महिला की भी इस पूरे मामले में भूमिका हो सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस हनी-ट्रैप साजिश में और कौन-कौन शामिल है।

You Might Also Like

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर जारी किया जाएगा भर्ती का विज्ञापन, हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट
प्रधानमंत्री आवास योजना : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, कच्चे घर से सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा कदम
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान
TAGGED:Cg newsHoney Trap
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

किसानों की समृद्धि से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

LeadStory
LeadStory
February 27, 2026
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 25 हजार से ज्यादा पक्षी मारे गए, कई इलाके सील
खरोरा स्थित वचन डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण, प्रबंधन विद्यार्थियों ने सीखी दुग्ध उत्पादन से मार्केटिंग तक की पूरी प्रक्रिया
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
Horoscope : धनु को परिवार के किसी सदस्य से गुड न्यूज मिल सकती है, मिथुन राशि के व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Lead Story- All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?